बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जिला समिति की बैठक हुई सम्पन्न
-राजेश कुमार पंकज
बारां। महिला अधिकारिता विभाग के तत्वावधान में जिला महिला समाधान समिति एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की समीक्षा बैठक अतिरिक्त जिला कलक्टर दिवांशु शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में एडीएम शर्मा ने जिले में ग्राम पंचायत स्तर से जिला स्तर तक बेटियों का सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के लिए विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर गंभीर मंथन किया। बैठक में महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक सतीश परिहार ने महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्रों की प्रगति रिपोर्ट के साथ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना का एक्शन प्लान, बाल विवाह, घरेलू हिंसा रोकथाम, लैगिंक उत्पीड़न से संबंधित विभागीय कार्यो को विस्तार से बैठक में रखा।
बैठक में एडीएम दिवांशु शर्मा ने कहा कि महिला सुरक्षा व सामाजिक सुरक्षित वातावरण को पहली प्राथमिकता देते हुए महिलाओं के उन्नयन के लिए कार्य किए जाने चाहिए। उन्होंने महिला बाल विकास, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं सामाजिक न्याय विभाग के अधिकारियों को महिलाओं एवं बेटियों के सशक्तिकरण के लिए धरातल पर जाकर कार्य करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि गर्लफ्रेण्डली ग्राम पंचायत माथना और जैपला में विभिन्न नवाचार कर इन्हें रोल मॉडल की तरह प्रस्तुत किया जाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को ग्राम स्तर से जिला स्तर तक समय-समय पर विभिन्न कार्यशालाओं के माध्यम से महिलाओं को सशक्त करने एवं उन्हें विभिन्न विषयों में शिक्षित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बैठकों का उद्देश्य तभी पूरा हो सकता है जब धरातल पर कोई उदाहरण सामने आए, जिसमें महिलाओं और बेटियों के शैक्षणिक एवं सामाजिक स्तर को विकसित करने की प्रेरणा छुपी हो। बैठक में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग सहायक निदेशक शुभम नागर, डीईओ सीताराम गोयल, सहायक निदेशक जनसम्पर्क योगेन्द्र शर्मा सहित जिला महिला समाधान समिति की सदस्यगण एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जिला टास्क के सदस्यगण उपस्थित थे।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




