बारां। बाबा रामदेव मेघवाल जनकल्याण समिति की बैठक 20 जुलाई, रविवार को चरीघाट रोड स्थित मेघवाल छात्रावास में संपन्न होगी। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सीताराम मेघवाल करेंगे। जिलाध्यक्ष मेघवाल ने बताया कि बैठक में छात्रावास में प्रवेश एवं चुनाव कराने पर चर्चा की जाएगी। समाज के सभी लोगों से बैठक में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




