[aioseo_breadcrumbs]

धाकड़ समाज की महिलाओं ने धरती मां को हरा भरा बनाने का संकल्प लिया

बारां। एक पेड़ मां के नाम धाकड़ महिला इकाई का पर्यावरण पखवाड़ा धाकड़ महासभा राष्ट्रीय अध्यक्ष राजश्री नगर एवं प्रदेश अध्यक्ष दीपशिखा धाकड़ के मार्गदर्शन से पर्यावरण पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत धाकड़ समाज की महिलाओं ने धरती मां को हरा भरा बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राजश्री नागर राष्ट्रीय अध्यक्ष धाकड महासभा महिला इकाई की उपस्थिति रही। उन्होंने कार्यक्रम में अपनी गरिमामय उपस्थिति से सबको सम्मानित किया। जबकि पौधारोपण का शुभारंभ किया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में संतोष नागर मुंडला अध्यक्ष श्रीजी क्लब भी उपस्थित रही।

पौधारोपण का यह कार्यक्रम राजकीय महाविद्यालय बारां में प्रोफेसर लीनता अरोड़ा, प्रोफेसर विवेक नागर, डॉ. शमशाद अली एवं महाविद्यालय के अन्य व्याख्याता के सहयोग से महाविद्यालय परिसर में किया गया। जिलाध्यक्ष उमा नागर ने एक पेड़ मां के नाम का प्रस्ताव दिया। हरा भरा बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुमन नागर, महामंत्री ममता बामला, प्रचार मंत्री माधुरी नागर अन्य सदस्य कैलाश नागर, विद्या नागर, आशा नागर, विमलेश नागर, रितु, सरस्वती, रीना कोटडी, रीना बजरंगगढ़, पिंकी, भावना, संतोष, प्रियंका, भगवती नागर, रेखा नागर, रंगीता, पूनम, मनीषा, सीमा, ममता, रीना धीरेंद्र शामिल रही।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket