[aioseo_breadcrumbs]

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियानरू 243 शिविरों से 53 हज़ार से अधिक लोगों को मिला लाभ

-राजेश कुमार पंकज
बारां। जिले में जनजातीय समुदाय के समग्र विकास को समर्पित धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अन्तर्गत 15 जून से अब तक 243 विशेष शिविर आयोजित किए गए, जिनमें 53 हज़ार से अधिक लाभार्थियों ने भाग लेकर 25 से अधिक सरकारी योजनाओं का लाभ उठाया। जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने बताया कि अभियान का उद्देश्य जनजातीय परिवारों तक आधारभूत सेवाएँ कल्याणकारी योजनाएँ एक ही मंच पर पहुंचाना है।

एडीएम शाहाबाद जबर सिंह ने शिविर प्रगति की जानकारी देते हुए कहा कि अब तक-2,143 आधार कार्ड, 1,170 आयुष्मान भारत कार्ड, 1,477 जाति प्रमाण-पत्र जारी किए गए। 498 लाभार्थियों को विभिन्न पेंशन योजनाओं का लाभ मिला। 1,989 परिवारों को पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना तथा 1,197 को राशन कार्ड प्रदान किए गए। 827 लोगों की सिकल सेल जांच हुई, जबकि 1,183 मनरेगा जॉब कार्ड बनाए गए। इसके अलावा केसीसी, उज्ज्वला, पीएम किसान, जन धन, जीवन ज्योति बीमा, मिशन इंद्रधनुष, मुद्रा एवं पीएम विश्वकर्मा योजना सहित कई सुविधाएँ उपलब्ध कराई गईं। अधिकारियों ने बताया कि आगामी सप्ताहों में शेष ग्राम पंचायतों में भी शिविर लगाए जाएंगे, ताकि शत-प्रतिशत पात्र लाभार्थियों को सेवा सुनिश्चित की जा सके।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket