’भाजपा ने लगाए जिला संयोजक व सह संयोजक’
बारां । भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय नेतृत्व के आवाहन् एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर “एक भारत श्रेष्ठ भारत“ अभियान के तहत होने वाले कार्यक्रमो को लेकर जिलाध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार ने जिला संयोजक व सह संयोजको की घोषणा की। भाजपा जिला प्रवक्ता सचिन सनाढ्य व सह प्रवक्ता योगेश राजोरा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि “एक भारत श्रेष्ठ भारत“ अभियान के तहत होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की शीघ्र ही रूपरेखा तैयार कर क्रियान्वयन किया जाएगा। इस निमित्त जिलाध्यक्ष सिकरवार ने भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र गालव को जिला संयोजक पूर्व शहर अध्यक्ष महावीर नामा व भाजपा नेता लोकेश शर्मा को सहसंयोजक नियुक्त किया।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




