बारां। इनरव्हील क्लब ने समाज सेवा की अनूठी मिसाल पेश करते हुए वृद्धाश्रम पहुंचकर वहाँ निवास कर रहे बुजुर्गों के साथ समय बिताया और उन्हें प्रेमपूर्वक भोजन कराया। क्लब की अध्यक्ष नीतु गुप्ता ने बताया कि बुजुर्गों के साथ समय बिताकर बहुत अच्छा लगा। उनको मनोरंजक गेम भी खिलाए गए। जिसमें किसी ने पुराने गाने किसी ने भजन किसी ने अपनी जिंदगी के अनुभव बताया। सभी को पारितोशिक भी दिए गए। सचिव सीमा सिंह ने बताया कि इस सेवा कार्य में विशेष रूप से क्लब की मेंबर शीला गोयल का विशेष योगदान रहा।
उनके ससुर की पुण्य तिथि के अवसर पर उनका योगदान रहा। इस कार्यक्रम में जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया भी उपस्थित रही। क्लब मेंबर बिंदु मारू ने बताया कि बुजुर्गों को स्नेह पूर्वक भोजन करवाने के दौरान बुजुर्गों के चेहरे पर आई मुस्कान ने सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर अध्यक्ष नीतू गुप्ता ने कहा कि बुजुर्ग हमारे समाज की नींव है। जिनके आशीर्वाद से ही हम आगे बढ़ते हैं। उनका सम्मान करना व उनकी देख भाल करना हमारा कर्तव्य है। इस अवसर पर चंदा ठाकुरिया, दिव्या जैन, मृदुला मारू, शिल्पा गर्ग, नेहा गुप्ता, प्रेरणा शर्मा, विनीता विजय उपस्थित रही।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




