बारां । 108 रामायण पूर्ण होने के आखापुर बालाजी विकास समिति के तत्वावधान में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। आटोन से काचरी होते हुए करीब साढ़े 3 किलोमीटर तक निकली कलश यात्रा में महिला- पुरुष व बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस दौरान यात्रा में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष शामिल हुए।

जो डीजे पर नाचते हुए बालाजी धाम पहुंचे। कलश यात्रा पर ड्रोन से पुष्प वर्षा व समिति द्वारा आतिशबाजी की गई। प्रसाद वितरण भी होगा। कलश यात्रा में राम सीता की झांकी बड़े ही आकर्षण का केंद्र रही। इस दौरान समिति के अमन नागर ऑटोन, लोकेश नागर काचरी, हरीश नागर आटोन, महेंद्र नागर, पवन नागर, राजेंद्र नागर आदि उपस्थ्ति थे।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




