बारां। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर ने राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के उपलक्ष में राजकीय महिला महाविद्यालय में छात्रशक्ति राष्ट्रशक्ति सेमिनार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व प्राचार्य केएम मीणा, विशेष उपस्थित प्रांतकार्यसमिति सदस्य जाह्नवी शृंगी, विभाग संगठनमंत्री अरविंद चौधरी, विभाग छात्रा प्रमुख सलोनी शर्मा व नगर सह मंत्री सरिता शर्मा ने सरस्वती व स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर दीप प्रवजन माल्यार्पण कर शुरूआत की। मुख्य अतिथि केएम मीणा ने विद्यार्थियों को विवेकानंद के जीवन उनके रामकृष्ण प्रमहंश की गुरु शिष्य परंपरा के बारे में बताया। कार्यक्रम में विशेष उपस्थित जाह्नवी शृंगी ने बताया कि राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के उपलक्ष में आयोजित छात्रशक्ति राष्ट्रशक्ति कार्यक्रम में छात्र शक्ति ही राष्ट्र शक्ति है।
उनका कहना है कि युवा छात्रों में देश के विकास व निर्माण की अपार क्षमता होती है। छात्रों को शिक्षा, ज्ञान राष्ट्रीयता के मार्ग पर ले जाकर, उन्हें राष्ट्र के प्रति समर्पित किया जा सकता है। अभाविप छात्रों को संगठित करके, उन्हें सामाजिक व राजनीतिक रूप से जागरूक करके। राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करती। युवा में देश के विकास व निर्माण की आपर क्षमता है। प्रारंभिक चरण में ही छात्रों के नारा था कि छात्र का नहीं, कल का नागरिक है। तब अभाविप ने वर्तमान युग के अनुसार छात्रों की नागरिक भूमिका को पहचाना व प्रसतुत किया कि छात्र कल का नहीं, अपितु आज का नागरिक है। ऐसे कई उदाहरण विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं में देखने को मिलता है। उन्होंने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर राष्ट्र निर्माण में काम किया है। नगर सह मंत्री सरिता शर्मा ने कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापित किया।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




