बारां। सर्व राजपूत समाज संघठन व सर्व समाज के द्वारा जिला कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन दिया। जिसमें बताया कि करणी सेना परिवार के राष्ट्रीयसेना प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर व पदाधिकारी को हरदा में लाठीचार्ज करके इनको गिरफ्तार किया। हरदा की पुलिस रक्षक नहीं भक्षक बन गयी।
हरदा में जो भी पुलिस व अधिकारियों ने मारपीट की उन पर सख्त कार्यवाही करने की मांग रखी। साथ ही चेतावनी दी कि अगर सभी भाइयां को जल्द से जल्द रिहा नहीं किया गया। दोषी अधिकारियों पर कार्यवाही नहीं की गई। तो राजपूत समाज उग्र आंदोलन करेगा, जिसका जिम्मेदार स्वयं हरदा प्रशासन होगा। ज्ञापन में समस्त राजपूत संघटन और सर्व समाज के लोग शामिल हुए।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




