[aioseo_breadcrumbs]

सखी क्लब ने लिया वृद्वाश्रम को गोद

बारां । सखी क्लब सावन के भक्त श्रवण कुमार सेवाश्रम पर स्नेहभोज करा कर वृद्धजनों के साथ समय बिताया व उनकी समस्याओं पर चर्चा की। सखी क्लब अध्यक्ष उर्मिला जैन भाया व कोषाध्यक्ष मधु शर्मा ने बताया कि भक्त श्रवण कुमार आश्रम को सरकार की मदद नहीं मिल पा रही है। इसलिए इस आश्रम को सखी क्लब द्वारा गोद लिया गया है। सखी क्लब द्वारा वृद्वाश्रम के सभी वृद्धजनों की सेवा का संकल्प लिया गया। सखी क्लब अध्यक्ष उर्मिला जैन भाया ने कहा कि समाज में वृद्वजनों का एक अहम स्थान है। भौतिक दौर में परिवारजनों के पास अपने बुजुर्गो से बातचीत करने।

उनके साथ समय बिताने तक का समय नही हैं। दुनियादारी की दौड़ में भाग रहे है। यह बुजुर्गगण उम्र के अन्तिम पडाव में अपने आपको अकेला महसूस करते है। श्रीमती भाया ने कहा कि हमें अपने परिवार के बुजुर्गगणों के साथ कुछ समय अवष्य बिताना चाहिए ताकि उन्हें अकेलापन महसूस नही हो वह खुश रह सकें। क्लब की सदस्य ज्योति पारस एवं चंद्रकला सेठी ने बताया कि इस दौरान मंजू जैन, राखी चोपड़ा, प्रेरणा शर्मा आदि क्लब सदस्याएं उपस्थित रही। सखी क्लब की ओर से उपस्थित सभी वृद्धजनों को स्नेहभोज करवाया गया। साथ ही वृद्धजनों द्वारा कविता पाठ कर अपने विचार व्यक्त किए गए।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket