[aioseo_breadcrumbs]

शहीद रामचन्द्र विद्यार्थी की पुण्यतिथि की तैयारी बैठक 20 जुलाई को

बारां। प्रजापति समाज की बैठक स्थानीय काठिया बाबा आश्रम में आचार्य परमानंद के सानिध्य में रखी गई। जिसमें 14 अगस्त को शहीद रामचन्द्र विद्यार्थी की पुण्यतिथि मनाने का निर्णय लिया गया। इसके लिए तैयारी बैठक 20 जुलाई को होगी। बैठक की अध्यक्षता प्रजापति (कुंभकार) महासंघ नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ईश्वर प्रजापति छबड़ा ने की। मुख्य अतिथि समाजसेवी दुर्गाप्रसाद प्रजापति राष्ट्रीय युवा उपाध्यक्ष एवं प्रजापति कुंभकार महासंघ, विशिष्ट अतिथि कुम्हार महासभा प्रदेश सचिव द्वारकीलाल प्रजापति, पूर्व संभागीय अध्यक्ष रामचन्द्र गढ़वाल, दक्ष महापंचायत, प्रजापति विकास समित पूर्व अध्यक्ष रामस्वरूप प्रजापति, जिला मुख्य महासचिव दिनेश बहनिया, पूर्व संगठन मंत्री दीपेश प्रजापति, पूर्व नगर अध्यक्ष चैन सिंह प्रजापति, छबड़ा तहसील अध्यक्ष दीपक प्रजापति, पूर्व उपाध्यक्ष भेरूलाल प्रजापति सोनू प्रजापति, छात्र संघ जिला संयोजक भगवान प्रजापति, शिवम प्रजापति, पीयूष प्रजापति, घनश्याम प्रजापति थे।

बैठक में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ईश्वर प्रजापति व मुख्य महासचिव दिनेश बहनिया व दीपक प्रजापति और छबड़ा के अध्यक्ष धर्मचंद प्रजापति को माला पहना कर स्वागत अभिनंदन किया। बैठक में बताया गया कि देश की आजादी की लड़ाई स्वतंत्रता संग्राम में 14 अगस्त 1942 को महात्मा गांधी के भारत छोड़ो आंदोलन में भारत के सबसे छोटे शहीद 13 वर्ष 4 माह 14 दिन उत्तर प्रदेश देवरिया जिले के हथियागढ़ गांव के कक्षा 6 के विद्यार्थी अंग्रेजों की सीने पर तीन गोली खा कर शहीद हुए। शहीद रामचन्द विद्यार्थी फाउंडेशन के संचालक योगेश प्रजापति व प्रजापति छात्र संघ जिला अध्यक्ष मनीष प्रजापति ने बताया कि आगामी की बैठक प्रजापति नोहरे राजपुरा वार्ड में 20 जुलाई को सायं 6 से 8 बजे के बीच रखी है।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket