[aioseo_breadcrumbs]

लिसाडिया के स्कूल परिसर में किया पौधारोपण

बारां। ग्राम लिसाडिया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पौधारोपण’ किया गया। प्राचार्य चंद्रशेखर जाटव ने बताया कि श्रीराधा गोविंद स्मृति सेवा संस्थान द्वारा ’एक पेड़ मां के नाम’ थीम के तहत विद्यार्थियों को भी एक-एक पौधा दिया गया। उसके संरक्षण का संकल्प दिलाया गया। इस अवसर पर संस्थान के मुकेश सोनी ने सभी को पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। सभी को पेड़ को अपना पारिवारिक हरित सदस्य बनाने के लिए संकल्प दिलवाया।

साथ ही बताया कि परिवार में कोई भी अवसर हो। एक ’पौधा’ जरूर लगाए। उसका संरक्षण करके उसको पेड़ बनाएं। संस्थान के हिमांशु सोनी ने बताया कि संस्थान की सोनल सोनी, विद्यालय के राजेंद्र कुमार चौधरी, सुरेश गौतम, कृष्ण मुरारी मीणा, सुशील गोचर, कमल मेहता, राम सिंह गोचर, पारुल यादव, तेजकरण जाटव, राजकुमार सुमन, लाल बहादुर वर्मा, रमेश मीणा, अमृत सिंह मीणा आदि ने सहयोग प्रदान किया। राजेंद्र कुमार चौधरी ने धन्यवाद दिया। सभी को पर्यावरण के कार्य के लिए प्रेरित किया।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket