बारां। ग्राम खरखड़ा आसन के निवासी विनोद मीणा ने अपने 28 वें जन्मदिन के अवसर पर रामदेव मंदिर परिसर में 28 पौधे लगाए। विनोद का उद्देश्य सिर्फ बारिश में पौधे लगाना नहीं, बल्कि साल भर उनकी देखभाल कर उन्हें वृक्ष बनाना भी है। अब तक उनके द्वारा लगाए गए 100 से अधिक पौधे आज हरे-भरे वृक्ष का रूप ले चुके हैं। जो पर्यावरण संरक्षण का बेहतरीन उदाहरण हैं। उनकी यह सोच और मेहनत हम सबके लिए प्रेरणा है। ऐसे युवा ही गांव व समाज को हरियाली व स्वच्छ वातावरण की दिशा में आगे बढ़ा रहे हैं।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




