बारां । भारतीय किसान संघ के जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रांत संघठन मंत्री परमानंद ने कहा कि हमारे यहां पद नहीं दायित्व होता है। जैसा दायित्व वैसा उसका कृतित्व हो इसके लिए कार्यकर्ता का प्रशिक्षण जरूरी है। उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई नेता के लिए नहीं जनता के लिए है। राजनीति हाथी है व हमारा संघठन अंकुश है। अंकुश को मजबूत करने के लिए उन्होंने ग्राम समितियों की नियमित मासिक बैठक में शुद्ध पर्यावरण हेतु वृक्षारोपण, जहर मुक्त खेती, लव जेहाद, स्वच्छता, व्यसन मुक्ति, गौसेवा प्रमुखो के द्वारा किए जाने वाले कामों के बारे में बताया। उन्होंने कहा राष्ट्र चेतना जागरण करने से ही देश का भला होगा। यह बिना प्रशिक्षण के संभव नहीं है।
हमारी लूट का कारण हमारी फूटः नागर
इस अवसर पर प्रांत अध्यक्ष शंकरलाल नागर ने कहा कि किसान की लड़ाई खुद किसान ही लड़े किसान संघ की स्थापना इसको लेकर की गई थी। प्रांत अध्यक्ष ने कहा कि हमारी फूट ही हमारी लूट का कारण है। उन्होंने कहा राजनीति कारणों से ग्राम स्तर से ही फूट के बीज तैयार हो जाते हैं। जिसे दूर कर ग्राम के समग्र उत्थान करने का काम हमारी ग्राम समिति को करना होगा। अब यहां होंगे। प्रशिक्षण जिलाध्यक्ष अमृत छजावा ने ग्राम समिति कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण के लिए सभी तहसीलों में प्रशिक्षण तय करते हुए कहा कि तहसील का 10 अगस्त को मुंडली बालाजी, अंता में 7 अगस्त को बालाखेड़ा व 14 को कोटड़ी हनुमान जी, किशनगंज तहसील का 3 अगस्त की रामगढ़ माताजी, 11 को खांखरा हनुमान जी, नाहरगढ़ का 27 जुलाई को जलवाड़ा व 3 अगस्त को नाहरगढ़ में होंगे।

वहीं शाहाबाद का 12 अगस्त को छैला के हनुमान जी व छबड़ा का 27 जुलाई को आयोजित किए जावेंगे। शेष तहसीलों की तिथियों का भी जल्द ही निर्धारण होगा। जिन्होंने जिले की 600 ग्राम समितियों की संख्या को बढाकर दुगना करने को कहा। विभिन्न सत्रों में प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रमसिंह सिरोहिया व राममूर्ति मीणा, प्रांत मंत्री जगदीश खाती व विपणन प्रमुख घनश्याम मीणा, संभाग अध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा समेत जिलाध्यक्ष अमृत छजावा व मंत्री देवकिशन नागर आदि ने भी विचार रखे। संभाग प्रचार प्रमुख हेमराज यदुवंशी ने बताया कि समस्या सत्र के दौरान किसानों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को भी तहसील स्तरीय पदाधिकारियों ने उठाया।
जिसमें खेतों के आम रास्ते, बिजली, खाद की पर्याप्त आपूर्ति के साथ बारिश से फसल की क्षति के बाद भी बीमा क्लेम न मिलने जैसे ताजा संशोधित नियमों पर एतराज जताकर इन्हें प्रधानमंत्री फसल बीमा नियमों से हटाने की आवश्यकता जताई। इस दौरान संभाग से उपाध्यक्ष मोहन लाल मीणा, सहमंत्री चौथमल नागर व रणवीर सिंह हाड़ा, भीमसिंह सारस्वत, रामभरोस बडौदीया, सुरेश खंडेलवाल समेत जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण शर्मा व बंशीलाल नागर, कोषाध्यक्ष तोलाराम सुमन, गणपत लाल नागर आदि समेत कई महिला कार्यकर्ता वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद थे।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




