[aioseo_breadcrumbs]

उत्साह के साथ निकाली शिव बारात

बारां। उत्तम कॉलोनी में स्थित उत्तमेश्वर महादेव मंदिर पर चल रही संगीतमय शिव महापुराण की कथा में तीसरे दिन बैंडबाजा के साथ शिव बारात निकाली गई। जिसमें श्रद्धालु भजन गाते नाचते दिखाई दे रहे थे। गुरुवार को कथावाचक पंडित मुकुट बिहारी शास्त्री ने कहा कि सच्ची श्रद्धा सच्चा विश्वास का मिलन ही शिव विवाह है। पानी ग्रहण संस्कार एक पवित्र संस्कार होता है जो हमारी भारतीय संस्कृति के अनुसार विवाह होता है। ऐसा दपंती जीवन हमेशा सुखी रहता है। उस ब्याह में बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद होता है लेकिन आज के समय युवा अपनी राह भटकते जा रहे हैं, जिसके कारण उनका जीवन दुखी होता हुआ जा रहा है।

उन्होंने कहा है कि निर्मल मन से एक लोटा जल शिवजी के चढ़ाने से हमारे सभी समस्याओं का हल हो जाता है। क्योंकि शिव जल तत्व के देवता है वह ऐसे देव है जो शीघ्र प्रसन्न होते हैं। इसलिए उन्हें आशुतोष कहा जाता है। भोले बाबा की आई बारात सखियों मंगल गाओ री भजनों पर श्रद्धालुओं ने मंत्र मुग्ध होकर नृत्य किया और बढ़चढ़कर कन्यादान भी किया। सत्यनारायण नागर ने बताया कि शुक्रवार को श्री गणेश जन्मोत्सव बड़े धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर सत्यनारायण शर्मा, खेती लाल मीणा, घनश्याम नागर, नंदकिशोर गोस्वामी, गोपाल सुमन, चौथमल गुप्ता, मुख्य यजमान सत्यनारायण नागर ने अपनी पत्नी सहित शिव कन्यादान किया।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket