बारां। साहित्य परिषद गुरु पूर्णिमा उत्सव 13 जुलाई को मनाएगी। कार्यक्रम दोपहर 1 बजे से स्थानीय पेंशनर्स समाज भवन में आयोजित होगा। अध्यक्ष बच्छराज राजस्थानी ने बताया कि साहित्य परिषद् के चार वार्षिक अनिवार्य कार्यक्रमों में से एक गुरु पूर्णिमा को समारोह पूर्वक मनाया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्य भारती के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश सोनी करेंगे।
जबकि साहित्य भारती के जिलाध्यक्ष सरोज दीक्षित, राष्ट्रीय कवि संगम के जिलाध्यक्ष नाथूलाल मेघवाल एवं साहित्य रसिक समिति के सचिव श्याम अंकुर अतिथि होंगे । कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में साहित्य परिषद् के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रद्युम्न वर्मा का पाथेय प्राप्त होगा । बच्छराज राजस्थानी ने बताया कि कार्यक्रम में जिले भर के साहित्यकारों की सहभागिता की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है । कार्यक्रम का स्वरूप वैचारिक एवं काव्य गोष्ठी होगा । कार्यक्रम समापन सहभोज से किया जाएगा ।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




