बारां। जेसीआई बारां हमेशा तरह-तरह के ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित करता हैं। जिसमें महिलाओं व बच्चों सभी को सफल व्यक्तित्व निर्माण के कुछ ना कुछ महत्वपूर्ण जानकारी समझने का अवसर मिलता है। मीडिया कॉर्डिनेटर कीर्ति मित्तल जैन ने बताया कि ट्रेनिंग की इसी श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए, अध्यक्ष सोनिया चौरसिया ने पास्ट प्रेसिडेंट क्रमशः श्रुति सिंघल, निधि बंसल, प्रीति पटौदी व स्वाति नागर, सचिव नीतू गुप्ता कोषाध्यक्ष हिना गोयनका के सहयोग से कोटा रोड स्थित निजी रेस्टोरेंट हरि कृपा में एक ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित किया। जिसमें कोटा से आई जेएफएस नम्रता जोशी, प्रोविजनल नेशनल ट्रेनर ने ट्रेनिंग दी। जिसका टॉपिक था टेल टेलर्स एंड ड्रीम विवर्स जिसमें बच्चों व महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
नम्रता जोशी ने सबके सामने सवाल रखा। क्या सभी बच्चे अपनी मम्मी व पापा की सभी बातों से संतुष्ट रहते हैं। मम्मी पापा अपने बच्चों की सभी आदतों से। ट्रेनर ने बच्चों व पेरेंट्स को सभी सवालों के उचित जवाब के साथ-साथ एक दूसरे के दोस्त बनकर जीने की सलाह भी दी। उन्होंने कहा कि सभी का आपसी तालमेल खुशनुमा बना रहता है। नम्रता जोशी ने ट्रेनिंग प्रोग्राम को अधिक रुचिकर बनाए रखने हेतु एक गेम भी खिलाया। जिसमें मस्ती मजाक में ही बच्चों व पैरेंट्स की भावनाओं को जानने की कोशिश की गई। इस गेम में माताओं व बच्चों ने खुलकर अपने मिला बातों को कागज पर उतार कर रख दिया। इस ट्रेनिंग प्रोग्राम में जेडवीपी निशा जोशी भी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही। जेसीआई बारां की पूरी टीम नीतू गर्ग, प्रीति गोयल, कुसुम अग्रवाल, प्रियंका बिंदल, मीनाक्षी गर्ग, याशिका चौरसिया, वंशिका गर्ग, हिमाद्री सिंघल, श्रेया गुप्ता, मृदु जैन, वेदांशी सिंघल, चिराग सिंघल इत्यादि ने कोटा से आई ट्रेनर का आभार जताया। साथ ही सभी ने जेसीआई बारां की मोस्ट एक्टिव मेंबर वेदांशी सिंघल को भी सीए वेदांशी सिंघल बनने पर बधाईयां दी।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




