बारां। अग्रवाल सेवा उत्थान समिति कोटा संभाग इकाई बारां के तत्वाधान में पब्लिक पार्क कोटा रोड में बैठक आयोजित की गई। बैठक में संभाग कार्यकारिणी अध्यक्ष ज्योति बंसल के द्वारा फॉर्म का विमोचन किया गया। उन्होंने बताया कि पूरे हाडोती क्षेत्र में फार्म के प्राप्त करने के 101 केंद्र बनाए गए हैं। अध्यक्ष वर्षा गुप्ता ने बताया कि परिचय सम्मेलन 24 अगस्त को होने जा रहा है। कोटा में जिसकी फॉर्म की भरने की अंतिम तिथि 15 अगस्त की गई है। कार्यक्रम में उपस्थित महामंत्री आशा सिंगल, सीमा गाड़ियां, सुनीति गोयल, रेखा गोयल, ममता गुप्ता, कविता जैन व अन्य महिलाएं उपस्थित रही।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




