बारां। कोतवाली थाना पुलिस के एएसआई परशुराम रावल ने एक व्यक्ति की फ़रिश्ता बनकर जान बचाई। पार्षद ज़ाकिर खान ने जानकारी देते हुए बताया कि मोहर्रम ताजिया के निकले जुलूस के दौरान श्रीजी चौक में एक मुस्लिम व्यक्ति के अचानक हार्ट अटैक आ गया जिससे वो अचेत हो गया। वहां अफरा तफ़री मच गई। तभी फ़रिश्ते के रूप में ड्यूटी कर रहे कोतवाली थाना पुलिस के एएसआई परशुराम रावल ने तत्काल अपनी बुद्धिमत्ता का परिचय देते हुए तत्परता से हार्ट अटैक के मरीज़ को सीआरपी दिया गया।
जिससे मरीज़ का जीवन बच सका। परशुराम द्वारा दिखाई गई मानवीयता को देखते हुए आज मुस्लिम समाज द्वारा एएसआई परशुराम का माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर सम्मान किया गया। पार्षद ज़ाकिर ने कहा कि मुस्लिम समाज इस मानवीय कार्य के लिए 15 अगस्त पर परशुराम को सम्मानित करवाने के लिए बहुत जल्द जिला कलेक्टर से मिलकर निवेदन करेगा।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




