[aioseo_breadcrumbs]

बड़े उत्साह के साथ मनाया गया गुरु पूर्णिमा महोत्सव

बारां। शहर के निकट मुंडली के बालाजी धाम पर गुरु पूर्णिमा महोत्सव बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया जिसमें दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंचे और प्रसादी पाई। श्री सत्यनारायण भगवान की कथा वाचन करते हुए पंडित मुकुट बिहारी शास्त्री ने कहा कि गुरु के प्रति आस्था विश्वास समर्पण का पर्व है। इस दिन गुरु पूजन दर्शन का अधिक महत्व होता हैं। जो गुरु सत्य का मार्ग बता कर आत्मा को परमात्मा का बोध करा दे अंधकार मयं जीवन से तत्वज्ञान का प्रकाश की राह दिखा दे वही सद्गुरु होता है।

इस अवसर पर सुरेशचंद्र नंदवाना, लालचंद मेहता, बाबूलाल नागर एडवोकेट, महावीर माथोडिया, श्याम लखारा, रवि प्रकाश माथुर, प्रकाशचंद्र खंडेलवाल, पोर्कमल जांगीड, सौरभ गोचर, गिर्राज सुमन आँखेड़ा, भोलेशंकर राठौड़, विमल वैष्णव, जगदीश वैष्णव, धनराज शर्मा, सत्यनारायण नागर, लोकेश गर्ग ने व्यास पूजन किया। सत्यनारायण भगवान की आरती उतारी। सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि गुरुदेव के भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और प्रसादी पाई।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket