बारां। कपड़ा व्यापार समिति की पारम्परिक रूप से श्रावण मास में होने वाली गोठ इस बार कोटा बूँदी रोड स्थित बल्यू किंगडम वाटर पार्क पर होंगी। जिसको लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गईं है। संरक्षक रामचंद्र झाम, कपड़ा समिति जिलाध्यक्ष रमन गर्ग के सानिध्य मे सम्पन्न मीटिंग में यह कार्यक्रम तय हुआ, उसके बाद सभी व्यापारियों को पत्रक द्वारा सुचना कर गोठ में चलने की स्वीकृति प्राप्त की गईं। इस गोठ में इस बार कई व्यापारी भाई फेमेली के साथ भी जा रहे है। गोठ की सभी व्यवस्थाओं को समिति के वरिष्ठ परामर्शदाता धीरज हल्दीया देख रहे है।
मंत्री अमर सिंह, कोषाध्यक्ष राजेंद्र जैन व्यापारियों से सम्पर्क कर ज्यादा से ज्यादा संख्या में गोठ में चलने का व्यापारी जन से आग्रह कर रहे है। 29 जून को सम्पन्न हुए दी वार्षिक चुनाव में चौथी बार अध्यक्ष बने। प्रदीप जैन ने बताया कि बहुत शीघ्र ही नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी। सभी नवकार्यकारिणी मेंबर्स को 15 अगस्त पर राष्ट्रीय ध्वजा रोहन पर शपथ दिलाई जाएगी एवं पुनः कपड़ा व्यापार समिति व्यापारिक सेवाओं के साथ साथ पूर्व की भांति सामजिक धार्मिक जनसेवा के कार्यों के लिए समर्पित हो जाएगी।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




