बारां। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर ओमप्रकाश शर्मा के निवास पर आज गुरु पूर्णिमा के अवसर पर वरिष्ठ इतिहासकार गजेंद्र सिंह यादव का वस्त्र एवं श्रीफल भेंट कर अपने शिष्यों द्वारा सम्मान किया गया। उल्लेखनीय है कि गजेंद्र सिंह यादव बारां जिले के वर्तमान में इतिहास कारो के सिरमौर है।
गजेंद्र सिंह यादव द्वारा अब तक कोटा के किशोर सिंगोत हाड़ाओ का इतिहास, पलायथा के मोहन सिंहोत हाड़ाओं का इतिहास व इतिहास की अनेक पुस्तकों का लेखन किया है। तथा समय-समय पर शोधकर्ताओं को भी गजेंद्र सिंह यादव द्वारा मार्गदर्शन प्रदान किया जाता रहा है। वर्तमान समय में इसे अधिक इतिहास की जानकारी करने वाले बारां में अन्य कोई नहीं है।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




