बारां । शाहाबाद ब्लॉक में गांव भोयल के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में अध्यनरत छात्र समर मीणा पुत्र ओमप्रकाश मीणा ने ऑल इंडिया सैनिक स्कूल परीक्षा में 439 वीं रैंक हासिल करके सैनिक स्कूल चितौड़गढ़ में जनरल कैटेगरी में चयन हुआ है।

आदिवासी क्षेत्र के इस बालक ने माता-पिता, विद्यालय परिवार सहित शाहाबाद ब्लॉक का नाम रोशन किया है। वरिष्ठ शिक्षक नाथूलाल निर्भय ने बताया कि प्रतिभाओं की कमी नहीं है।

शर्त यही है कि बस उन्हें उचित अवसर मिले। यही काम किया तत्कालीन प्रधानाचार्य हिम्मत सिंह गुर्जर ने। उन्होंने छात्र की प्रतिभा को देखते हुए उसे सैनिक स्कूल में चयन के लिए आवेदन करने हेतु प्रेरित किया। शिक्षकों एवं माता-पिता के उचित परामर्श से छात्र ने लगन और मेहनत के बल पर परीक्षा को प्रथम प्रयास में ही पास कर लिया। समर मीणा का सैनिक स्कूल में चयन होने पर सभी शिक्षको ने छात्र को बधाई दी और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




