बारां । क्लब सचिव श्रुति सिंघल व कोषाध्यक्ष मधु शर्मा ने बताया कि बारिश के मौसम में सभी सखियों ने पूल पार्टी का आनन्द लिया। ये कार्यक्रम निजी फार्म हाऊस पर रखा गया। जिसमें ‘‘पूल पार्टी’’ व ‘‘मेघा रे मेघा रे बरसा’’जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। चन्द्रकला सेठी व मंजू बंसल ने बताया कि जुलाई माह में जिला प्रमुख उर्मिला भाया व आशा गोयल का जन्मदिन होने पर केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। एवं उन्हें बधाई दी।
मंजू जैन, विमला जैन ने बताया कि ‘‘मेघा रे बरसा’’ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर त्रिशला, द्वितीय स्थान पर प्रेरणा एवं तृतीय स्थान पर श्रुति रही। वहीं ‘‘पूल पार्टी’’ में एक मछली जल में गई-छपाक’’ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर उर्मिला भाया, द्वितीय स्थान पर मधु गुप्ता रही। सुनीता जैन, रानी नोपडा ने बताया कि प्रति शर्मा नई मेम्बर का स्वागत किया। ममता नागर को प्रदेश नागर समाज की मंत्री बनने पर उनका स्वागत सत्कार किया गया।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




