व्यास पूजन व गुरू वंदन छात्र अभिनंदन का होगा आयोजन
बारां । विद्या भारती शिक्षण संस्थान के तत्वाधान में जिले में संचालित समस्त आदर्श विद्या मंदिर एवं स्वामी विवेकानंद विद्या निकेतन विद्यालयों में 9 व 10 जुलाई को दो दिवसीय श्रीगुरु पूर्णिमा महोत्सव उत्साह पूर्वक मनाया जाएगा। शिक्षा संस्थान के जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार राठौर एवं मंत्री अशोक योगी ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रीगुरु पूर्णिमा महोत्सव के तहत आयोजित वेदों के रचयिता वेद व्यास पूजन एवं गुरू वंदन छात्र अभिनंदन समारोह में विद्यालय प्रबंध समिति एवं पूर्व छात्रों द्वारा गुरुजी दीदी का भारतीय परंपरा अनुसार पूजन करेंगे व विद्यालय के हो नहर छात्रों का सम्मान भी करेंगे।

इस अवसर पर गुरु पूर्णिमा के महत्व की जानकारी सभी को दी जाएगी। समारोह की तैयारी को लेकर बुधवार को बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें बारां किशनगंज नाहरगढ़ समरानिया अंता सीसवाली मांगरोल अटरू कवाई छबड़ा एवं छीपाबड़ौद में चल रही तैयारी का जायजा लिया गया। बैठक में जिला सचिव राजेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि भारतीय परंपराओं का निर्वहन करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। हमारे उत्सव हमारी अनमोल धरोहर है।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




