बारां । रोटरी क्लब अध्यक्ष सूर्य प्रकाश विजय व सचिव महेश तिवारी ने बताया कि बारिश के मौसम को मध्य नजर रखते हुए क्लब द्वारा गरीबों में रेनकोट व छातों का वितरण किया गया। गरीब आदमी बरसात में भिगने से बच सके। रोटेरियन राकेश सेठी, पूर्व सचिव अशोक बिसराती, राजेन्द्र मिŸाल, जितेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया रही। जिला प्रमुख भाया ने कहा कि मैं हमेशा इसी प्रकार दिन रात आमजन की सेवा करती रहूंगी।
डॉ. त्रिवेश बरदानिया व आदित्य जैन ने बताया कि आगे रोटरी द्वारा सेवा के नये आयाम स्थापित किये जायेगें। क्लब की पहली महिला कल्पना विजय ने भाया का स्वागत किया। पूर्व अध्यक्ष सुनील जैन, रोटेरियन धीरज तिवारी, प्रदीप मारू ने बताया कि 07 जुलाई को जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया के जन्मदिन के अवसर पर क्लब सदस्यों द्वारा डॉ. त्रिवेश बरदानिया के क्लिनिक पर भाया का स्वागत सम्मान करके केक कटवाया एवं जन्मदिन की बधाईयां दी गई। अन्त में दीपक जैन व महेश तिवारी ने सभी श्रमिकों को धन्यवाद दिया।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




