बारां जिले से पहुंचे समाजबन्धु
बारां। रजक समाज सम्भागींय कर्मचारी विकास समिति कोटा की बैठक एवं समाज मेंघावी छात्र-छात्राऐं एवं शिक्षित समाज के बच्चों को केरियर गाइडलाइन गाइडेंस कार्यशाला का आयोजन मुख्य अतिथि प्रकाश चन्द पवन की अध्यक्षता में समाज के संत गाडगे छात्रावास महावीर नगर विस्तार योजना में हुआ। कार्यशाला में बारां जिले से भी समाज के कई लोगों ने भाग लिया। अतिविशिष्ट अतिथि रामस्वरूप पंकज बारां कोटा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेशनल धोबी महासंघ दिल्ली, भगवान दास रजक सिनियर टीटी ओफीसर रेलवे, डाक्टर अरुण सामर, निजी हास्पिटल निदेशक, हनुमान सांवरिया सम्भागीय अध्यक्ष कोटा, विशिष्ट अतिथि गण-बालचंद महावर, वशिष्ठ धोबी महासभा समिति अध्यक्ष,नाराण द्बावला, सलाहकार, सूरजमल दाहवा पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ धोबी महासभा समिति कोटा एवं समिति सदस्य, किशोरी परासिया उपाध्यक्ष, शिवराज पंकज समिति मंत्री, दिनेश पंकज कोषाध्यक्ष, सुन्दर लाल खुवाल समिति सदस्य, एवं समस्त समाज के गणमान्य व्यक्ति मंच पर पदासीन किये गये। सम्भागींय समिति के अध्यक्ष प्रकाश चन्द पवन, मुख्य सलाहकार एवं मिडिया प्रभारी रामस्वरूप पंकज ने बताया कि कार्यशाला में अधिक से अधिक संख्या में छात्र-छात्राएं एवं संरक्षक नारी शक्ति भी शामिल हुई।
माईक का संचालन दिनेश कुमार पंकज कोषाध्यक्ष ने किया। सर्व प्रथम डाक्टर भीमराव अम्बेडकर की तस्वीर पर तिलक लगाकर माल्यार्पण किया। कार्यशाला में उपस्थित सभी बच्चों को मंत्री शिवराज पंकज एवं कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार पंकज ने तिलक लगाकर स्वागत अभिनन्दन किया। मंच पर पदासीन प्रकाश चन्द पवन अध्यक्ष, रामस्वरूप पंकज मुख्य सलाहकार एवं मिडिया प्रभारी, डाक्टर अरुण सामर, डाक्टर नरेंद्र पंकज, लेक्चर राहुल, सुरजमल दावा, भगवान दास रजक, बालचंद महावीर कोटा समाज अध्यक्ष, हनुमान सांवरिया, नाराण द्बावला, शिक्षा पवन, सूरजमल दाहवा, सूरजमल खुवाल, ब्रजराज सिंह, राम-लखन आदि ने केरियर गाइडलाइन गाइडेंस कार्यशाला में बच्चों को अपने अपने विभाग से संबंधित कार्य एवं किस प्रकार सरकारी सेवा में जाने के लिए बच्चों को गाइडेंस देकर तैयारी करने के संबंध में जानकारी दी।
समिति सदस्य शिक्षा पवन ने विस्तार से आरटीएस की तैयारी के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। डाक्टर अरुण सामर ने भी मेडिकल की तैयारी, भगवान दास रजक ने रेलवे, राहुल लेक्चर ने लेक्चर, नरेंद्र पंकज ने डेंटिस्ट में, सुरजलाल खुवाल ने सहकारिता, हनुमान सांवरिया, किशोर परासिया, कोषाध्यक्ष दिनेश पंकज ने नर्सिंग, एवं अंत में प्रकाश चन्द पवन अध्यक्ष ने प्रशासन एवं प्रशासनिक सेवा आईएएस आईपीएस भारतीय सेवा एवं राज्य सेवा परीक्षा तैयारी के संबंध में बच्चों कार्यशाला में गाइडेंस देकर उपस्थित बच्चों को अपना करियर बनाने केलिए विशेष रूप से बच्चों को प्रेरित किया। रामस्वरूप पंकज बारां कोटा ने भी कार्यशाला में उपस्थित समस्त छात्र छात्राओं को परीक्षा तैयारी एवं सामान्य ज्ञान परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं में फोरम एप्लिकेशन भरने, एवं प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होने संबंधी विस्तृत जानकारी से बच्चों को जानकारी दी है।
कार्यशाला एवं कार्यक्रम में उपस्थित सभी बच्चो समस्त पदाधिकारीगण एवं मंच पर पदासीन अतिथिगण द्धारा मेघावी छात्र छात्राओं को समिति की ओर से माल्यार्पण कर, मय संरक्षक जोरदार स्वागत अभिनन्दन किया। अधिक से अधिक संख्या में पुरुष एवं महिला एवं मेघावी छात्र छात्राएं एवं शिक्षित बेरोजगार छात्र छात्राएं शामिल हुई। बारां से रामस्वरूप पंकज, शिवनारायण छबड़ा, डाक्टर नवीन वर्मा, रमेश चंद्र छबड़ा, लक्ष्मी नारायण कानूनगो शाहबाद, अंता से डाक्टर नरेंद्र पंकज आदि उपस्थित थे।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




