जिला संयोजक व सह संयोजक किय नियुक्त
बारां 8 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिला भाजपा 10 जुलाई को गुरु पूर्णिमा उत्सव गुरुओ का पूजन कर मनाएगी आयोजन को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार ने जिला संयोजक व सह संयोजक नियुक्त किया।
भाजपा जिला प्रवक्ता सचिन सनाढ्य व सह प्रवक्ता योगेश राजोरा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा के जिला एवं प्रदेश के नेताओ सहित जिले के जनप्रतिनिधि 10 जुलाई गुरुवार को गुरु पूर्णिमा के दिन जिला व मडंल स्तर पर गुरुओ व साधु संतों का सम्मान कर गुरु पूर्णिमा उत्सव मनायेंगे आयोजन को लेकर जिलाध्यक्ष सिकरवार ने पूर्व शहर अध्यक्ष महावीर नामा को जिला संयोजक वही भाजपा नेता मुकेश केरवालिया एवं युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शर्मा को सह संयोजक नियुक्त किया।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




