बारां। पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा के तहत मंगलवार को ग्राम पंचायत सुंदलक में आयोजित शिविर का जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। साथ ही जिला कलक्टर ने शिविर परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कलक्टर तोमर ने शिविर में उपस्थित पात्र लाभार्थियों को स्वयं हाथों से पट्टे वितरित किए उन्हें सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे इस पखवाड़े का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

जिला कलक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे प्रत्येक लाभार्थी तक योजना का लाभ सुनिश्चित करें और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जिनके माध्यम से ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी गई। मौके पर ही आवेदन स्वीकार कर लाभांवित किया गया। कई नागरिकों को पेंशन स्वीकृति पत्र, श्रमिक कार्ड, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ और चिकित्सा सहायता जैसी सेवाएं उपलब्ध करवाई गईं। इस अवसर पर एसडीएम बनवारी लाल बैरवा, बीडीओ श्वेता खोरवाल, जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। इसी क्रम में 9 जुलाई को मिर्जापुर, नियाना, शाहपुरा, भुवाखेड़ी, फलबड़ौदा, छीपाबड़ौद, पटना, बरला, अन्ताना, कस्बाथाना, खाण्डासहरोल, खांखरा, खेण्डेला, रामपुरिया टोडिया में आयोजित किए जाएंगे।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




