बारां। राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय मुख्यालय द्वारा द्वारा केलवाड़ा निवासी शिक्षक अमजद यूसुफी को लीडर ट्रेनर की उपाधि प्रदान की गई है। वहीं जिला संगठन आयुक्त गाइड सुनीता मीणा एवं जिला प्रशिक्षण आयुक्त आराधना सिंह ने सहायक लीडर ट्रेनर गाइड की उपाधि हासिल की है। जिला संगठन आयुक्त प्रदीप चित्तोड़ा ने बताया कि सोमवार को मृदुल भवन पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक सीताराम गोयल थे। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी गोयल ने कहा कि जिले में लीडर ट्रेनर के उपलब्ध होने से जिले के वयस्क प्रशिक्षण को एक नई दिशा एवं गति मिलेगी।
आयुक्त चित्तोड़ा ने बताया कि स्काउट गाइड के क्षेत्र में एक शिक्षक के तौर पर राष्ट्रीय मुख्यालय द्वारा किसी शिक्षक को प्रदान किए जाने वाला यह सर्वोच्च पद और उपाधि है। गत दिनों राष्ट्रीय प्रशिक्षण केंद्र पचमढ़ी में आयोजित सात दिवसीय प्रशिक्षण कोर्स में युसूफ़ी ने विभिन्न कौशलों का प्रदर्शन करते हुए यह सफलता हासिल की है। यह सभी अब राष्ट्रीय प्रशिक्षण टीम के सम्मानित सदस्य होंगे जो भारत स्काउट गाइड की ओर से पूरे देश में चलाए जाने वाले से शैक्षिक कार्यक्रमों में प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। इस अवसर पर बृज गोविंद टेलर, रोवर लीडर महेश सेन, कमलेश मीणा, रोवर विकास जाटव सहित कई स्काउट गाइड मौजूद रहे।
राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित है युसूफी
मुख्यालय आयुक्त भैरूलाल भास्कर ने बताया की लीडर ट्रेनर अमजद युसूफ़ी को पूर्व में भारत के महामहिम राष्ट्रपति के आर नारायणन ने 2001 में राष्ट्रपति अवार्ड से भी सम्मानित किया है ।उल्लेखनीय है कि यूसुफी को भारत सरकार के खेल मंत्रालय द्वारा जिला युवा पुरस्कार, मृदुल सेवा पदक सहित जिला प्रशासन द्वारा पूर्व में कई बार सम्मानित किया जा चुका है। युसूफ़ी वर्तमान में जिला आयुक्त वयस्क संसाधन के मानद पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




