बारां। विद्यार्थी परिषद के द्वारा राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के उपलक्ष में राजकीय महाविद्यालय बारां में छात्रशक्ति राष्ट्रशक्ति सेमिनार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ कार्यकर्ता मुकेश केरवालिया, विशेष उपस्थित प्रांत सह मंत्री राहुल वर्मा, विभाग छात्रा प्रमुख सलोनी शर्मा व जिला सयोंजक रोहित मीणा ने माँ सरस्वती व स्वामीविवेकानंद की तस्वीर पर दीप प्रवजन माल्यार्पण कर शुरूआत की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुकेश केरवालिया ने विद्यार्थियों को परिषद रीति नीति व 76 वर्षो की यात्रा के बारे में बताया। कार्यक्रम में विशेष उपस्थित राहुल वर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के उपलक्ष में आयोजित छात्रशक्ति राष्ट्रशक्ति कार्यक्रम में छात्र शक्ति ही राष्ट्र शक्ति है। उनका कहना है कि युवा छात्रों में देश के विकास व निर्माण की अपार क्षमता होती है।
छात्रों को शिक्षा, ज्ञान राष्ट्रीयता के मार्ग पर ले जाकर, उन्हें राष्ट्र के प्रति समर्पित किया जा सकता है। अभाविप छात्रों को संगठित करके, उन्हें सामाजिक व राजनीतिक रूप से जागरूक करके, राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करती युवा में देश के विकास व निर्माण की आपर क्षमता है। प्रारंभिक चरण में ही छात्रों के नारा था कि छात्र आज का नहीं, कल का नागरिक है तब अभाविप ने वर्तमान युग के अनुसार छात्रों की श्नागरिक भूमिका को पहचाना प्रसतुत किया कहा कि श्छात्र कल का नही, अपितु का नागरिक है। ऐसे कई उदाहरण विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं में देखने को मिलता है। उन्होंने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर राष्ट्र निर्माण में काम किया है। कार्यक्रम के अंत मे जिला सयोंजक रोहित मीणा व बारां भाग संयोजक सुनील प्रजापति ने ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों व उपस्थित विद्यार्थियों का धन्यवाद दिया।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




