[aioseo_breadcrumbs]

8 जुलाई को जिले में विशेष योग्यजन रोजगार उत्सव का आयोजन

दिव्यांगजन को मिलेगा रोजगार का अवसरः
बारां। जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर के निर्देशन में जिले में दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए जिला प्रशासन के मार्गदर्शन एवं विभिन्न विभागों के सहयोग से ‘सशक्त बारां, प्रगति को शक्ति’ कार्यक्रम के अंतर्गत ‘विशेष योग्यजन रोजगार उत्सव’ का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन जिले में भारी बारिश के अलर्ट के पूर्व निर्धारित तिथि को बदलकर 8 जुलाई को सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय के सूचना केंद्र के सभागार, बारां में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगा। यह विशेष शिविर मिशन दिव्य (दिव्यांग विकास योजना) के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य कोटा संभाग के 18 वर्ष से अधिक आयु के चलन निशक्तता एवं मूक-बधिर वर्ग के दिव्यांगजनों को रोजगार के अवसर प्रदान करना है।

रोजगार उत्सव में न्यू दिल्ली बेस्ड मिलियन माइंड्स कंसल्टेंसी फर्म एव औस संस्थान, बारां के सहयोग से अमेज़न, महिंद्रा जैसी बहुराष्ट्रीय कंपनियों सहित कई अन्य प्रतिष्ठित कंपनियां में रोज़गार दिलवाया जाना प्रस्तावित हैं, जो दिव्यांगजनों को उनकी योग्यता के अनुरूप दिया जाएगा । सहायक निदेशक शुभम नागर ने बताया कि शिविर में भाग लेने वाले दिव्यांगजनों से आग्रह है कि वे अपने आवश्यक दस्तावेज़ जैसे-मूल निवास प्रमाण पत्र, दिव्यांगता प्रमाण पत्र या न्क्प्क् कार्ड, शैक्षणिक योग्यता से संबंधित दस्तावेज़, आधार कार्ड आदि साथ लाकर शिविर का लाभ लें। जिला प्रशासन ने दिव्यांगजनों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket