[aioseo_breadcrumbs]

विधायक बैरवा ने सीवरेज लाईनों से उत्पन्न स्थिति को लेकर यू.डी.एच. मंत्री से की चर्चा

बारां। सीवरेज लाईनों से उत्पन्न स्थिति को लेकर स्थानीय विधायक राधेश्याम बैरवा ने नगरीय विकास एवं स्वायत शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा से जयपुर आवास पर चर्चा की। इस दौरान बैरवा ने बताया कि नगर परिषद, बारां में सीवरेज के ठेकेदारों द्वारा अपनी मर्जी चला रखी है। अपनी इच्छा अनुसार सडके खोद रहे है। अनेक महिनों से सडके खुदी पडी हुई हैं। आम नागरिकों को घरों मे आने-जाने मे काफी समस्याओं का सामना करना पड रहा है। वर्तमान मे बरसात के कारण सीवरेज लाईनों के कारण गलियॉ में कीचड फैल चुका हैं।

स्थानीय लोग वाहनो से गिर कर चोटिल हो रहे है। नालियों की सफाई नही होने के कारण नालियों का गंदा पानी सडकों पर जमा हो रहा है। साथ ही विधायक ने बजट के अभाव मे नगर पालिका, अटरू मे सडक नाली निर्माण सहित अनेक विकास नही होने की बात बताई की सडको व नालियों का निर्माण नही होने के चलते नालियों का पानी सडको पर आ जाता हैं। नालियों का गंदा पानी का निकास हेतु नाला निर्माण की बात बताई। जिसके उपरांत मंत्री द्वारा आश्वस्त किया गया कि शीघ्र ही बारां शहर मे फैली अव्यवस्थाओं को दूर किया जाऐगा।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket