बेस्ट टविंस जोडी का खिताब अलका और राखी के नाम रहा
बारां। महाराजा अग्रसेन सेवा समिति द्वारा कोटा रोड़ स्थित एक निजी रेस्टोरेंट में टविंस किटी का आयोजन किया गया। मेजबान सदस्य रोमा, ज्योति जैन, मनुजा गोयल, किरण, अनीता द्वारा मंडल की सभी सदस्यों का कलरफुल क्रंचेज बनाकर स्वागत किया गया। इसी के साथ अर्ली बर्ड का सरप्राइज रखा गया। जो कि नेहा गुप्ता, विनीता सिंगल के नाम रहा। मंडल की अध्यक्ष राखी गोयल महामंत्री अलका जिंदल ने बताया। कि मंडल की सभी सदस्य टविंस थीम में बहुत सुंदर प्यारी दिख रही थी। टविंस किटी थीम पर आधारित हाउजी खिलाया गया। जिसमें फुल हाउस खुशबू अग्रवाल के नाम रहा।
इसी के साथ बहुत सारे सरप्राइज गेम रखे गए थे। जो की सरिता गर्ग के नाम रहा। मेजबान सदस्य द्वारा किटी के बीच में बारिश के इस मौसम में गरमा गरम कचौड़ी का नाश्ता कराया गया। बेस्ट टविन जोड़ी का किताब राखी गोयल, अलका जिंदल के नाम रहा। वन वर्ड स्पेशल गेम फर्स्ट ज्योति मित्तल और सेकंड रचना अग्रवाल के नाम रहा। इसी के साथ कपल स्पेशल गेम फर्स्ट जोड़ी कृष्णा व रचना के नाम रहा और सेकंड जोड़ी सरिता और ज्योति ने बाजी मारी। डांस के साथ इस किटी समापन किया। शिल्पी, नीलू, सोनू, सीमा, अंजू, मनीषा गोयल, प्रियल, स्वाति, नेहा अग्रवाल, सिल्की, खुशबू जैन, मनीषा जिंदल, दीप्ति अग्रवाल, चेतना, दीपा, नीलिमा, मंजू बंसल, डिंपल, रेनू, मीना आदि सदस्य उपस्थित रही।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




