बारां। न्यू नागेश्वर धाम समिति के लोगों ने अध्यक्ष रामावतार मीणा के नेतृत्व में कॉलोनी के मैन रोड पर मिटटी ग्रेवल डलवाने की मांग को लेकर नगर परिषद आयुक्त को ज्ञापन दिया है। मीणा ने बताया कि कोटा रोड न्यू नागेश्वर धमा कॉलोनी एक पोष कॉलोनी हैं। किंतु विडम्बना की बात है कि इस कॉलोनी की मुख्य सडक पूर्णतः क्षतिग्रस्त हो गई है। इसमें बडे-बडे गडढे हो गए हैं। बारिश के दिनों में इन गहरे गडढों में सडक पर बारिश का पानी भरा रहता है। इस कारण कॉलोनीवासी व आम नागरिकों का कॉलोनी में प्रवेश व निर्गम दुभर हो गया है। साथ ही कॉलोनी के बुजुर्गों व स्कूल जाने वाले बच्चों का कॉलोनी से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। आए दिन बाइक फिसलने की घटना होती रहती है। कॉलोनी के लोगों ने नगर परिषद आयुक्त से मुख्य सडक पर गिटटी ग्रेवल डलवाने की मांग की है।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




