बारां। पंचायत सदर एवं ताजिये लाइसेंसधारियों की मौजूदगी में दरगाह बाबा मरदान गेब पर बैठक की गई। जिसमें चांद की तस्दीक पर माहर्रम 6 तारीख को मनाया जाना तय किया गया। प्रेस प्रवक्ता इरफ़़ान अशरफी ने बताया कि बैठक में गुरुवार को दिन में निशान का जुलूस निकाला जाएगा। शनिवार को दोपहर चादर का जुलूस निकलेगा व रात्रि को रात के मोहर्रम (ताजिया) निकाले जायेंगे। उसके बाद रविवार को दिन के मोहर्रम (ताजिया) निकाले जायंगे।
बैठक में अशफाक मयूर, वक्फ चेयरमैन इरफ़़ान अंसारी, पार्षद मोहम्मद शरीफ, मास्टर इकबाल हसैन, नूर मोहम्मद मुंशी, सलीम कुरैशी, पिंटू पेंटर, डेनी, मोहम्मद आमीन, अब्दुल सलाम, कदीर अहमद, सलाम बाबा, रियाज़ भाई, पप्पू नेता, अब्दुल वहिद, मंजूर भाई, समीर, अली हुसैन, अब्दुल रफीक, इमरान खान, शाहिद, सादिक, राजा आदि मौजूद थे।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




