बारां । अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के स्थापना दिवस पर बारां जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन कर रक्त दान की आवश्यकता के प्रति युवाओं को प्रेरित किया जाएगा। अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के जिला अध्यक्ष ललित मोहन खंडेलवाल महामंत्री सुरेश गोयल महिला अध्यक्ष नीतू गुप्ता युवा जिला अध्यक्ष भानु कुमार पोरवाल महामंत्री आनंद बंसल प्रदेश उपाध्यक्ष यशभानु कुमार जैन प्रदेश मंत्री कमलेश विजयवर्गीय ने बताया कि पूर्व सांसद स्वर्गीय रामदास अग्रवाल द्वारा स्थापित अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के स्थापना दिवस पर पूरे देश भर में 1 लाख यूनिट रक्तदान लक्ष्य पूरा करवा कर देश के चिकित्सालय में रक्त की कमी को पूरा करने का प्रयास किया जा रहा हैं। इसी प्रकार पूरे देश व राजस्थान प्रदेश में 30 जून से 10 जुलाई तक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा हैं। बारां जिले में भी इसी प्रकार से एक विशाल रक्तदान शिविर राजमल मीणा राजकीय जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक मैं सोमवार को प्रातः 11 बजे से लगाया जाएगा। रक्तदान शिविर में वैश्य समाज के सभी युवाओं महिलाओं सहित रक्तदाताओं को रक्तदान के लिए आमंत्रित किया गया हैं।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




