[aioseo_breadcrumbs]

सूर्यप्रकाश विजय बने रोटरी क्लब के अध्यक्ष, महेश तिवारी सचिव

रक्तदान शिविर 1 जुलाई को, करेंगे पौधारोपण
बारां । वर्ष 2025-26 के लिए रोटरी क्लब बारां के अध्यक्ष सूर्यप्रकाश विजय को बनाया गया है। सचिव अशोक बिसारती ने बताया कि कार्यकारणी में सचिव महेश तिवारी, कोषाध्यक्ष विवेक सोनी, उपाध्यक्ष सतीश विजय व संयुक्त सचिव विवेक जैन को बनाया गया है।

क्लब प्रशासन डारेक्टर रोटेरियन आदित्य जैन, डारेक्टर सदस्यता धर्मेन्द्र गोयनका, डारेक्टर जनसम्पर्क राजेन्द्र मित्तल, डारेक्टर सेवा कार्य प्रोजेक्ट धीरज तिवारी, डारेक्टर न्यू जनरेशन डॉ. त्रिवेश बरदानिया, सारजेन्ट एवं आर्म्स अशोक बिसारती व समन्वयक प्रकाश टोंग्या को बनाया गया है। इसी प्रकार क्लब सलाहकार मनोज ड्रोलिया, प्रदीप मारू एवं विकास जैन को बनाया गया है। नए जिलाध्यक्ष, सचिव एवं कार्यकारणी 1 जुलाई को रक्तदान शिविर एवं पौधारोपण कार्यक्रम के माध्यम से अपने सत्र की शुरूआत करेंगे।

जीवनधारा ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. राजमल चित्तौड़ा ने बताया कि 1 जुलाई को जीवनधारा ब्लड बैंक में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। इस रक्तदान शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया द्वारा किया जाएगा।

रक्तदान शिविर का समय प्रातः 9 बजे से सांय 5 बजे तक रहेगा। इसको लेकर तैयारियां तेज कर दी गई है। यह शिविर शहीद राजमल मीणा राजकीय चिकित्सालय के सामने स्थित डॉ. उषा अग्रवाल नर्सिंग होम जीवनधारा ब्लड बैंक परिसर में आयोजित किया जाएगा। क्लब प्रभारी डॉ. त्रिवेश बरदानिया ने बताया कि रक्तदान शिविर में अधिक से अधिक रक्तदाता सहयोग करेंगे। इस दौरान पौधारोपण भी किया जाएगा। रोटरी क्लब सचिव सुनील जैन ने बताया कि जिले में रक्त की कमी को देखते हुए यह शिविर आयोजित किया जा रहा हैं। इसमें रक्तदान जीवनदान के महत्व को समझते हुए आमजन भी स्वैच्छिक रक्तदान कर सकेंगे।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket