बारां । भारतीय जनता पार्टी के जिला शहर व देहात के कार्यकर्त्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ’मन की बात’ कार्यक्रम का 123 वें एपिसोड का सीधा प्रसारण रविवार को वरिष्ठ नेता रघुराज सिंह केदाहेड़ी के अटरु रोड़ स्थित निजी फार्म हाउस पर सुना। इस दौरान बारां विधायक राधेश्याम बैरवा, किशनगंज विधायक ललित मीणा, भरतपुर संभाग प्रभारी हेमराज मीणा, वरिष्ठ नेता यशभानु जैन, प्रदेश कार्य समिति सदस्य आंनद गर्ग, संजीव भारद्वाज, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र नागर व नंदलाल सुमन,जिलामहामंत्री हरगोविंद जैन, भाजपा नेता राकेश जैन, शहर अध्यक्ष ओपी पारेता देहात अध्यक्ष अमरदीप केदाहेड़ी, मीडिया सम्भाग सह संयोजक राजेंद्र शर्मा, उप जिला प्रमुख छीतरलाल मेघवाल, प्रधान मोरपाल सुमन, कार्यक्रम जिला संयोजक मुकेश केरवालिया, नेता प्रतिपक्ष दिलीप शाक्यवाल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रोहित नागर आदि मौजूद रहे।कार्यक्रम में पीएम मोदी ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा की अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की भव्यता दिनों दिन बढ़ती ही जा रही हैं।

विशाखापट्टनम के समुद्र तट पर तीन लाख लोगों ने एक साथ योग करके साबित कर दिया। वही 2000 से ज्यादा आदिवासी बच्चों ने 108 मिनट में 108 सूर्य नमस्कार करके नया कीर्तिमान स्थापित किया। हर तरफ योग की भव्य तस्वीर दिखाई दी। नौसेना के जहाजो में हिमालय पर्वत पर आईटीबीपी के जवानों द्वारा, वही कश्मीर के चीनाब ब्रिज पर भी योग की भव्य तस्वीर दिखाई दी। इसी प्रकार दुनिया भर के तमाम बड़े शहरों में योग किया गया। इसकी थीम ‘एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य‘ यह सिर्फ नारा नहीं बल्कि एक दिशा है। जो हमें वसुदेव कुटुंबकम का एहसास करवाती हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कैलाश मानसरोवर की यात्रा एक लंबे समय के बाद शुरू होने जा रही है। आने वाले सावन में 3 जुलाई से अमरनाथ यात्रा का भी शुभारंभ होने जा रहा हैं। मोदी ने जगन्नाथ यात्रा सहित अन्य धार्मिक यात्राओं पर विस्तृत चर्चा की। विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा भारत को ट्रेकोमा मुक्त देश घोषित किए जाने पर देशवासियों को बधाई दी। आपातकाल की बरसी को याद करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इमरजेंसी के समय तमाम प्रतिबंधों व विभिन्न तरह की यातनाओं को सहते हुए राष्ट्र की जनता इन अलोकतांत्रिक शक्तियों के सामने झुके नहीं। आखिर में लोकतंत्र की जीत हुई और आपातकाल को हटाया गया। इसके अतिरिक्त पीएम मोदी ने अन्य कई मुद्दों पर चर्चा की।
भाजपा जिला प्रवक्ता सचिन सनाढ्य एवं सहप्रवक्ता योगेश राजौरा ने बताया कि इस अवसर पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र गालव, निर्मल माथोडिया, श्रीकृष्ण मेहता, भाजपा नेता जयेश गालव, प्रदीप मेरोठा, हरि राम गुर्जर, अजय गुप्ता, कार्यक्रम सह संयोजक जितेंद्र सिंह रहलाई, रामलाल मेहता, महावीर नामा, निरंजन शर्मा, जगदीश मेघवाल, रामेश्वर शर्मा, देवेंद्र शर्मा, शिवा शर्मा, द्वारका प्रसाद प्रजापति, संजय शर्मा, सीमा शर्मा, श्याम वैष्णव, रामसिंह गुर्जर, सूरजमल नागर, हेमराज चोबदार, भानु प्रताप, धनराज शर्मा, चौथमल नागर, सत्यनारायण शर्मा, बद्री प्रसाद मेघवाल, हेमन्त शर्मा, पार्षद योगेश गौतम, शिवराज महावर, धर्मेंद्र भार्गव, ईश्वर नागर, योगेश गोढ, हंसु गुर्जर, आशीष सोनी, श्याम नागर, सिद्धार्थ शर्मा, सत्येंद्र हाड़ा, रविंद्र गुणी, मनीष धाकड़, धीरेंद्र बामला, भगवती बैरवा, रितेश पंजाबी, रोहित नायक, शिवम शर्मा, मुकेश गौतम, मनीष गौतम, अवधेश शर्मा, रमेश मीणा, अभिशेख शर्मा, रामावतार मीणा, अंकित जोशी, हनुमान शर्मा, प्रवीण मीणा, राकेश नागर मयंक शर्मा, मनीष शर्मा सहित बड़ी संख्या मे कार्यकर्त्ताओं ने कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा।
देहात मंडल के कार्यकर्ताओं ने सुनी मन की बात
भाजपा देहात मंडल के कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार एवं देहात अध्यक्ष अमरदीप सिंह केदाहेड़ी के निर्देश पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात“ कार्यक्रम का 123वां एपिसोड नारेडा ग्राम मे सीधा प्रसारण देखा। इस अवसर पर भाजपा नेता बाबूलाल पंकज सरपंच प्रतिनिधि भुवनेश पंकज, छीतरलाल सुमन, पन्नालाल सुमन, गजानंद सुमन, महावीर सुमन, मोहनलाल प्रजापत, अविनाश पंकज, नंदकिशोर सुमन, सहित बूथ के पदाधिकारी मौजूद रहे।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




