[aioseo_breadcrumbs]

बच्चों को शिक्षा एवं संस्कारवान बनने की शिक्षा मिलेः विधायक बैरवा

विद्यालय की अन्नदान अनूठी पहलः मारन
सुबोध सीनियर सैकंडरी स्कूल में 80-90 प्रतिशत अंक प्राप्त छात्राओं को किया सम्मानित, गरीब महिलाओं को आटे के कटटे वितरित किए
बारां, 29 जून। सुबोध सीनियर सैकंडरी स्कूल तेल फैक्ट्री बारां का सिल्वर जुबली एवं शत प्रतिशत सीनियर कक्षा का बोर्ड परिणाम उत्कृष्ट रहने पर समारोह आयोजित किया गया। जिसके मुख्य अतिथि बारां विधायक राधेश्याम बैरवा थे। अध्यक्षता पूर्व जिला प्रमुख भरत मारन ने की। विशिष्ट अतिथि दिलीप शाह, प्रमोद शर्मा, दिनेश गुप्ता पेंशनर अध्यक्ष रहे।

इसमें जिन छात्राओं के 80 से 90 प्रतिशत अंक कलां और विज्ञान संकाई में प्राप्त हुए है, उनको अतिथियों द्वारा प्रतिक चिन्ह भेंट किया गया और 136 गरीब परिवार की महिलाओं को पांच-पांच किलो आटा और लड्डू वितरित किए। इस अवसर पर विधायक राधेश्याम बैरवा ने कहा कि यह संस्था बच्चों को शिक्षा एवं संस्कारवान शिक्षा देने में अग्रणी रहती है। विद्यालय द्वारा पूर्व में गर्म कपडे़ वितरित किए गए। यह पुण्य कार्य है। पूर्व जिला प्रमुख भरत मारन ने विद्यालय की गतिविधियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि कम फीस में शिक्षा दान किया जाना भी काबिले तारीफ है।

अन्य अतिथियों ने भी इस पहल की तारीफ की। फाउंडर और निदेशक प्रहलाद कुमार मीणा ने बताया कि विद्यालय के 25 साल पूरे होने पर सिल्वर जुबली समारोह आयोजित किया गया था। जिले में सबसे कम फीस के बाद भी श्रेष्ठ परिणाम दिया जा रहा है। सभी अतिथियों का साफा बंधी और शॉल ओढाकर सम्मान किया गया।

 

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket