[aioseo_breadcrumbs]

पूरे शरीर की जांचों के शिविर में उमड़ी भीड़, अब अंतिम 3 दिन’

बारां। लॉयंस क्लब बारां श्रीजी के तत्वावधान में विश्वस्तरीय मुंबई की जांच लैब द्वारा 7 दिवसीय संपूर्ण शारीरिक स्वास्थ्य जांच शिविर में रविवार को खासा उत्साह रहा। लोगो ने बारां में इस तरह के जांच शिविर को बारांवासियों हेतु अनूठी सौगात बताया। वही आयोजको ने आम लोगों से विशेष आग्रह करते हुए पूरे परिवार की जांचे इस शिविर में करवाकर स्वाथ्य लाभ लेने की बात कही। प्रथम 4 ही दिनों में अपने पूरे शरीर की जांचों हेतु उत्साहित नगरवासियों की उमड़ी भीड़ को देखकर पदाधिकारी अंतिम 3 दिनों की व्यस्थाओ के प्रबन्धन में लग गए है। गौरतलब है कि समाज सेवा के उद्देश्य से सामाजिक सरोकार के तहत आयोजित हो रहे इस शिविर की चर्चाएं सिर्फ जिले में ही नही अपितु पड़ोसी जिलों के लोग भी लाभ लेने आ रहे है

वही आज सोमवार से बुधवार तक अंतिम 3 दिन होने से खासी भीड़ उमड़ने की संभावना है। शिविर के संयोजक कुंज बिहारी नागर, अध्यक्ष बृजमोहन मेहता, पूर्व अध्यक्ष भगवती टेहल्यानी, सचिव अंजना अरोड़ा सहित समस्त सदस्यगण उपस्थित रहकर व्यवस्थाओं में सहयोग कर रहे हे। क्लब के कपिल झा ने जानकारी देते हुए बताया कि एक ओर आमजन की जागरूकता उन्हें सुबह सुबह शिविर स्थल तक आने हेतु विवश कर रही है वंही जाँच टीम के सदस्यों द्वारा शिविर स्थल तक आने में असमर्थ वरिष्ठ जनों का जाँच हेतु सेम्पल घर जाकर लेना इस शिविर की सुविधाओं में चार चाँद लगा रहा है। क्लब के लॉयन हितेश खंडेलवाल, लॉयन बीना खंडेलवाल, लॉयन सुरेश कुमार मीणा,लॉयन अंकुर नागर,लॉयन आशीष नागर,लॉयन देवी शंकर नागर,लॉयन हंसराज नागर,लॉयन जितेंद्र कुमार नागर,लॉयन कांति चंद नागर,लॉयन प्रेम नारायण नागर,लॉयन संतोष नागर,लॉयन दीनबंधु पाठक,लॉयन राधेश्याम शर्मा,लॉयन हुकम चंद टोंग्या आदि सदस्यों के अनुसार सोमवार से बुधवार शिविर में जाँचो हेतु अंतिम 3 दिवस है, जाँच करवाने वाले व्यक्ति को भूखे पेट आना अनिवार्य रहेगा।

शिविर में पूरे शरीर की करीब 70 जाँचो हेतु मात्र एक ब्लड सैंपल जाँच टीम के सदस्यों द्वारा लेकर वायुयान से प्रतिदिन मुंबई स्थित लेबोरेटरी भेजा जा रहा है अत्याधुनिक मशीनों द्वारा जांच के पश्चात मरीजो को रिपोर्ट देकर परामर्श दिया जा रहा है। मुख्य रूप से पैकेज में विटामिन, लिवर ,किडनी ,थायराइड, त्रैमासिक शुगर, हार्ट, कोलेस्ट्रॉल, एनीमिया ,गठिया ,प्रोस्टेट आदि जांचे सम्मिलित है। सर्व समाज हेतु आयोजित किए जा रहे इस शिविर का उद्देश्य स्वस्थ बारां थीम के साथ ही सामाजिक समरसता की भावना विकसित करना भी हैं। पदाधिकारियों ने अधिकाधिक संख्या में पधारकर जनसमूह को लाभ लेने की अपील की, शिविर से संबंधित जानकारी हेतु जारी हेल्पलाइन नंबर 7073777740, 7073777790 24 घंटे चालू रखे गए है।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket