बारां। जगन्नाथ रथ यात्रा के पावन अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय वेश्य महिला विंग द्वारा एक विशेष सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महिला विंग की सदस्याओं ने वृद्धजनों को ससम्मान आमरस एवं चावल का स्वादिष्ट भोजन कराया। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय वेश्य महिला विंग बारां अध्यक्ष नीतू गुप्ता ने कहा वैश्य समाज की महिलाओं ने वृद्धजनों को अपने हाथों से भोजन परोसा उनके साथ आत्मीयता से समय बिताया। अध्यक्ष नीतू गुप्ता ने कहा रथ यात्रा न केवल आस्था का पर्व है, बल्कि सेवा का भी अवसर है। वृद्धजनों की सेवा कर हमें अपार खुशी मिली। नगर अध्यक्ष सुनीला अग्रवाल ने कहा, समाज के वरिष्ठ नागरिक हमारे मार्गदर्शक हैं। उन्हें आदर और स्नेह देना हमारा कर्तव्य है। वैश्य समाज हमेशा सेवा कार्य करने में अग्रणी रहा है। वृद्धजनों ने महिला विंग की इस सेवा भावना की सराहना करते हुए सभी को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम के लिए मंगलकामनाएं दीं। इस अवसर पर राशि गर्ग मृदुला मारू प्रियंका गर्ग रानी नोपड़ा शकुंतला गोयल श्यामा अग्रवाल सरिता गुप्ता राधा खंडेलवाल रानी नोपड़ा उपस्थित थे।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




