[aioseo_breadcrumbs]

अग्रवाल महिला जिला संगठन ने फनी और वेस्टर्न किटी का आयोजन किया

बारां। अखिल भारतीय अग्रवाल महिला जिला संगठन इकाई बारां द्वारा फनी वेस्टर्न किटी का शानदार आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने वेस्टर्न थीम व फनी लुक में सजकर मनोरंजन व मस्ती से भरा समय बिताया। अध्यक्ष नीतू गुप्ता ने बताया कि इस तरह के आयोजनों से महिलाओं के बीच आपसी मेलजोल बढ़ता हैं। सामाजिक समरसता को भी बल मिलता है। उन्होंने कहा कि फनी और वेस्टर्न किटी का उद्देश्य महिलाओं को व्यस्त दिनचर्या से बाहर निकालकर हंसी-खुशी का वातावरण देना है। महामंत्री मधु गोयनका ने बताया कि इस कार्यक्रम में मनोरंजक खेल, हंसी-मजाक की प्रतियोगिताएं और वेस्टर्न थीम पर आधारित फैशन राउंड का भी आयोजन किया गया। जिसमें सभी सदस्याओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कोषाध्यक्ष बबली अग्रवाल ने बताया इस कार्यक्रम में बहुत सारे गेम का भी आयोजन किया गया।

जिसमें मोगेंबो खुश हुआ में प्रथम स्थान सुनीता बंसल व द्वितीय स्थान दीपिका लोहिया ने प्राप्त किया। गिलास की खनक में प्रथम स्थान प्रियंका गोयल व द्वितीय स्थान दमयंती बंसल, फनी लुक का खिताब बबली अग्रवाल के नाम रहा। वेस्टर्न लुक में सुशीला बंसल व सुनीला अग्रवाल रही। स्पेशन लुक मधु गोयनका व नीतू गुप्ता के नाम रहा। इस कार्यक्रम के आयोजक ममता गोयनका, शीला गोयल, सविता गोयल, मधु गोयनका व नीतू गुप्ता रही। कार्यक्रम में सभी महिलाओं ने पूरे उत्साह व उमंग के साथ भाग लिया और एक-दूसरे के साथ शानदार पल साझा किए। सभी ने भविष्य में भी ऐसे आयोजन करते रहने की इच्छा व्यक्त की। मंजू गोयल, अनीता जैन, नीलू गर्ग, लक्ष्मी बंसल, ललिता बंसल, सीमा मंगल, शालिनी गोयल, रेखा अग्रवाल, निशा गोयनका, लक्ष्मी गर्ग, अंजना मंगल, उषा गोयल सांगोद आदि मौजूद रही।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket