बारां। हीकड गांव में देर रात को तेज गड़गड़ाहट की आवाज के साथ आकाशीय बिजली गिरने से झौंपडी ढह गई तथा इसमें एक गाय दब गई। जिससे उसकी मौत हो गई। हीडक निवासी ओमप्रकाश सुमन पुत्र रामचंद्र सुमन ने बताया कि देर रात को अचानक बिजली कड़की, उसकी पत्थर की झांपडी पर आकर गिरी। जिससे झौंपडी में बंधी, गौवंश की दबने से मृत्यु हो गई। साथ ही शौचालय टूटकर अस्त-व्यस्त हो गया। पीडित ओमप्रकाश सुमन ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




