बारां । विश्व हिंदू परिषद के अंतर्गत दुर्गा वाहिनी जिला संयोजिका मोना जैन के नेतृत्व में दुर्गा वाहिनी की बालिकाओं ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर को राजस्थान के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। दुर्गा वाहिनी की जिला संयोजिका मोनिका जैन ने बताया कि गत दिनों ग्राम माथना में दलित हिंदू बालिका को विशेष समुदाय द्वारा बहलाफ़ुसला कर भगा लिया गया। उसकी जानकारी जब उसकी मां को पता चली कि बालिका विशेष समुदाय के साथ गई हैं। तो उसके वियोग में गहरे सदमें में दलित बालिका की मां की मृत्यु हो गई। राजस्थान प्रदेश में लव जिहाद के मामलों में रोजाना बढ़ोतरी हो रही है। सरकार को चाहिए कि लव जिहाद की पुनरावृत्ति नहीं हो इसके लिए सरकार को नया कानून बनाकर के इस पर कठोरता से रोक लगानी चाहिए।

सख्त से सख्त व ठोस कदम उठाने चाहिए। राजस्थान प्रदेश में हिंदू बालिका व महिलाओं की सुरक्षा के लिए कड़े प्रबंध करने चाहिए। प्रदेश में बढ़ रहे लव जिहाद के मामलों को लेकर के राज्य सरकार को कड़ा कानून बनना चाहिए। जिसमें जब भी विशेष समुदाय के द्वारा हिन्दू बालिकाओं को भगा ले जाए तो उस हिंदू बालिका के परिवार के बिना सहमति के उसका विवाह मान्य नहीं किया जाएगा। दोषी व्यक्ति को कड़ी से कड़ी सजा मिले। जिससे दोबारा कभी इस तरह की पुनरावृत्ती नहीं हो। ऐसे प्रयास सरकार को नया कानून बनाकर करना चाहिए। ज्ञापन देने वालों में दुर्गा वाहिनी नगर संयोजिका ऋषिका कसेरा, अरुणा शर्मा, उन्नति शर्मा, इशिका पंकज, रिंकू प्रजापति, रेनू शर्मा, शिवानी सुमन, रेनू प्रजापति, नेहल राठौर, प्रियांशी सोनी, जिज्ञासा सोनी, भव्या सोनी, नटी मीना, कुमकुम मीना सहित दुर्गा वाहिनी की बालिकाएं उपस्थि थे।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




