बारां। उप तहसील क्षेत्र में स्थित मियाडा ग्राम पंचायत में पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़े के तहत शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में राशन कार्ड की केवाईसी, भूमि नामांतरण एवं बिजली विभाग से संबंधित समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया। राज्य सरकार द्वारा 24 जून से 9 जुलाई के मध्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पकवाड़ा मनाया जा रहा हैं। ताकि गरीब की जरूरतमंद लोगों को विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल सके।
इस दौरान शिविर प्रभारी नायब तहसीलदार संदीप कुमार, सह प्रभारी क्षेत्रपाल, बारां पंचायत समिति प्रधान मोरपाल सुमन, प्रशासक मुकेश मीणा, समाज कल्याण विभाग अधीक्षक युद्धवीर सिंह, ग्राम विकास अधिकारी चित्रलेखा सहित चिकित्सा विभाग के कर्मचारी मौजूद थे।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




