[aioseo_breadcrumbs]

भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा धूमधाम से निकाली

साधू संतों के सानिध्य में प्रताप चौक पर की महाआरती
बारां । शहर में शुक्रवार को 23वीं भगवान जगन्नाथ रथयात्रा धूमधाम से निकाली गई। इसकी शुरूआत साधु संतों के सानिध्य में मंदिर श्री प्यारेराम जी से जिला प्रशासन व एएसपी राजेश चौधरी द्वारा आरती के साथ की गई। समिति के कमल नागर ने बताया कि कार्यक्रम पारम्परिक रूप से बारह बजे मंदिर पर स्थित तोप चलाई गईं। फिर भगवान जगन्नाथजी की पूजा अर्चना कर रथ पर विराजित किया गया। यह रथ एस्कान ग्रुप द्वारा भव्य फूलों से सजाया गया एवं रथ के साथ एस्कान ग्रुप के भक्त जन प्रभु भक्ति करतें चल रहें थे। रथयात्रा की शुरुआत में आरती के बाद पुलिस बेंड द्वारा मधुर भक्तिमय धुनां की प्रस्तुति दी। रथ के आगे दिव्य बग्गी में श्रीश्याम बाबा का दरबार सजाया गया था।

जिसके साथ श्याम प्रेमी झूमते नाचते गाते चल रहें थे। यात्रा के दौरान सुरक्षा एवं व्यवस्था हिन्दू अखाड़ा समिति के जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा के नेतृत्व में देखी जा रहीं थी। श्रीजगन्नाथ रथयात्रा समिति के सभी सदस्यगण भी पूर्ण गणवेश के साथ रथयात्रा की व्यवस्था को और भव्यता प्रदान कर रहें थें। यह यात्रा शहर के प्रमुख मार्गो से होती हुई प्रताप चौक पहुंची, जहाँ आकर्षक साज सज्जा से सुसज्जित महाराणा प्रताप चौक पर पुनः पुलिस बेंड एस्कान ग्रुप द्वारा भक्ति भजन एवं इवेंट कलाकारों द्वारा भगवान जगन्नाथ की भव्य महाआरती की गई। आकर्षक आतिशबाजी एवं पुष्पवर्षा के साथ साथ प्रसाद वितरण किया गया। पुनः रथयात्रा मंदिर प्यारेरामजी पर पहुंच सम्पन्न हुई। आज की इस भव्य जगन्नाथ यात्रा को देखने अपार सनातन समाज का सैलाब दर्शन लाभ लेने पुरे यात्रा मार्ग पर पुष्प वर्षा करता स्वागत करने उमड़ पड़ा।

भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा की समिति द्वारा पुरे एक महीने से की जा रहीं तैयारीयों को लेकर आज आम भक्त जन सनातन समाज में चर्चा रहा की बहुत ही भव्य दिव्य रथयात्रा रहीं। इस बार की समिति के संरक्षक नर्सिंग नागर, संयोजक सत्यनारायण गर्ग, सह संयोजक गौरव चौरसिया, प्रचार प्रसार कमल नागर, हितेश खंडेलवाल, धन संग्रह टोली प्रमुख रथ सज्जा हेमराज चौबे, मुरली कसेरा, प्रकाश खंडेलवाल, पुरुषोतम नामा, रमेश यादव, सीताराम सोनी, प्रमोद शर्मा, मनोज शर्मा, पृथ्वीराज मीणा, ओम सारस्वत, ब्रजगोविन्द टेलर, बद्री चौरसिया, ओमप्रकाश शर्मा, मुकेश शर्मा अध्यक्ष हिन्दू अखाड़ा समिति, महावीर कला मंडल गण, गौ सेवा समिति श्याम भक्त मंडल परिवार, एस्कान ग्रुप सहित सभी गणमान्य बंन्दुओ का सहयोग सहभागिता के साथ सम्पन्न हुई कार्यक्रम का सम्पूर्ण मंच संचालन समिति द्वारा किया गया।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket