राजस्थान सहित अन्य राज्यों में भी जल्द ही होगा शुरू
बारां। 1. भारत का संविधान सर्वोच्च है। सभी नागरिक, राजनीतिक दल एवं भारत का निर्वाचन आयोग संविधान का पालन करते हैं।
2. अनुच्छेद 326 में मतदाता बनने की पात्रता का उल्लेख है। केवल भारतीय नागरिक, जो 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के हैं और उस निर्वाचन क्षेत्र के सामान्य निवासी हैं, मतदाता बनने के पात्र हैं।
3. बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण सफलतापूर्वक प्रारंभ हो चुका है, जिसमें सभी राजनीतिक दलों की पूर्ण भागीदारी है।
4. भारत निर्वाचन आयोग के पास पहले से ही 77,895 बूथ लेवल ऑफिसर हैं और नए मतदान केंद्रों के लिए लगभग 20,603 और बीएलओ नियुक्त किए जा रहे हैं।
5. एक लाख से अधिक वॉलेंटियर मतदाताओं की सहायता करेंगे, विशेषकर वृद्ध, बीमार, दिव्यांग, गरीब तथा अन्य कमजोर वर्गों के मतदाताओं की।
6. भारत निर्वाचन आयोग से पंजीकृत सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों ने अब तक 1,54,977 बूथ लेवल एजेंट्स नियुक्त किए हैं। अभी और बीएलए की नियुक्ति की जा सकती है।
7. बिहार के सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों में 7,89,69,844 पंजीकृत मतदाताओं के लिए नए एन्यूमरेशन फॉर्म की छपाई और घर-घर वितरण कार्य प्रारंभ हो चुका है। इन फॉर्म को ऑनलाइन भरने की सुविधा भी प्रारंभ हो गई है और यह सफलता पूर्वक चल रही है।
8. मौजूदा 7,89,69,844 मतदाताओं में से 4.96 करोड़ मतदाताओं के नाम 01.01.2003 की अंतिम संवीक्षा मतदाता सूची में पहले से हैं, उन्हें केवल सत्यापन कर फॉर्म भरकर जमा करना है।
9. सभी संभागीय आयुक्त एवं जिलाधिकारी सभी बीएलओ के साथ एसआईआर के दौरान पूर्णकालिक रूप से कार्य कर रहे हैं।
10. बिहार के 5,74,07,022 पंजीकृत मोबाइल नंबरों पर एसएमएस भेजे जा रहे हैं।
11. एसआईआर से संबंधित सभी गतिविधियाँ निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अच्छी तरह से प्रगति कर रही है।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




