बारां। रक्तकोष फाउंडेशन व समर्पण ब्लड डोनर की पहल पर नीट की तैयारी कर रही पारलिया तहसील अटरू निवासी दीया मर्मिट ने अपने जीवन का पहला ओ पोजीटिव रक्तदान कर मानवीय प्रेरित काम किया है। फाउंडेशन के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. अनिल मर्मिट ने बताया है कि दीया पिता डॉ. मर्मिट से प्रेरित होकर रक्तदान करने को पूर्व से इच्छुक थी। अठारह वर्ष व दो माह होने पर दीया मर्मिट ने मां सरिता मीणा, भाई सौम्य मर्मिट, पूर्व विद्यालय निदेशक नटवर शर्मा, प्रधानाध्यापक हेमलता शर्मा के मार्गदर्शन में रक्तदान किया। दीया मर्मिट की ईच्छा है कि वह नियमित रक्तदान कर अपना अर्दशतक पूर्ण करेगी।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




