ग्रामीणां ने रोजगार समेत बिजली, पानी, सडक आदि समस्याएं बताई
बारां, 28 जून। जिला कलेक्टर रोहितश्वर तौमर की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया। जहां जिला कलेक्टर ने जनसुनवाई की। जिसमें सामाजिक कार्यकर्त्ता अर्जुन सिंह लोधा तीतरखेड़ी भी दिल्ली से आकर जनसुनवाई में शामिल हुए। जिला कलेक्टर को ग्राम पंचायत तीतरखेड़ी की मूलभूत सुख सुविधा से वंचित सभी समस्याएं बताई। पूर्वजों की जमीन आज से 19-20 साल पहले 20-25 हजार रुपये बीघा में राज्य सरकार ने ख़रीदा था। तब तत्कालीन मुख्यमंत्री ने कहा था कि जिन किसानों की जमीन थर्मल में जायेगी, उनके प्रत्येक घर के सदस्यों को योग्यता अनुसार स्थाई रोजगार दिया जायेगा। किसानों को अस्थाई रोजगार का एक कार्ड भी जारी किया गया था। इसके 6 महीने बाद तत्कालीन एसडीएम ने कार्ड वापस ले लिया था।
सरकार ने लिखित में रोजगार का आश्वासन भी नहीं दिया। जिसकी वजह से गांव के लोगों को 250-300 रूपये रोज में प्लांट में जाना पड रहा हैं। जिससे घर चलाने में परेशानी आ रही है। गांव के लोग 10-15 सालों से 250-300 रूपये महीने प्राइवेट टयूबवैल वालों से 1-2 करोड़ रूपये का पानी खरीद कर पी चुके है। सोचने वाली बात है जहाँ बिजली बन रही हैं। जिनकी जमीन में बन रही है, उसके आसपास के किसानो को 6 से 12 घंटे लाइट मिल रही। बाकी कभी लोड सेटिंग व कभी फॉल्ट के नाम पर काटी जा रही है। जिससे ग्रामीण में रोष व्याप्त हैं। चौकीबोरदा से दलित जाति के बाबू तक की सड़क की बहुत बड़ी समस्या है। क्योंकि प्लांट बाले सीसी रोड़ से थर्मल के ट्रकों से एक्सीडेंट का खतरा बना रहता है। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तीतरखेड़ी के स्कूल की हालत बहुत ख़राब है। बरसात में 5-8 कमरों की छते टपक रही जिससे बच्चों को डर लगा रहता है। गांव की शमशान घाट की पूर्ण बाउंड्री नहीं होने की बजह से हालत बहुत खराब है। जिसकी बजह से गंदगी हो रही है।
तीतरखेड़ी गांव में आंगनवाड़ी भवन दो-दो चल रहे हैं। लेकिन भवन उपलब्ध 1 भी नहीं होने के कारण 500-800 रूपये महीने में किराया देकर आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता द्वारा चलाया जा रहा है, जिनको आगे से 200-500 रूपये मिलते है। गांव में किसानों को पटवारी से हस्ताक्षर कराने के लिए 5 किलोमीटर पैदल चलकर जाना पडता है। यदि पंचायत स्तर पर पटवारी कार्यालय होता तो किसानों को परेशानी नहीं होती। दत्तय बाला रास्ते की कंडीसन बहुत ख़राब है। बड़े बुजुर्ग लोग वरसात में जानवरों के लिए चारा लाने में बहुत परेशानी आती है। बबलू लोधा के मकान से अकोदिया पार व अरण्यपार जाने बाला रास्ते में बहुत कीचड़ मच रहा। बरसात में आने जाने बाले लोगों को बहुत परेशानी का सामना करना पडता है।
सभी समस्याआें को हल करने का जिला कलेक्टर से ग्रामीणों ने निवेदन किया। जिला कलेक्टर को समस्त ग्राम पंचायत तीतरखेड़ी के समस्त 9 गावों के सभी समाजों के ग्रामीणों ने अपनी अपनी समस्याओं को जिला कलेक्टर बारां को लिखित में दिया है। जिला कलेक्टर द्वारा सभी लोगों को अस्वाशन दिया जल्दी ही सभी समस्याओ को हल किया जायेगा। जनसुनवाई में जिले के समस्त विभागों के जिलाधिकारी, ब्लॉक स्तर के समस्त अधिकारी व कर्मचारी, श्री बालाजी ट्रस्ट तीतरखेड़ी के अध्यक्ष व ट्रस्ट के पदाधिकारी व सेकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




